
घाटशिला : हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड इकाई प्रमुख को सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ ने मजदूरों के समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में माध्यम से संघ ने कहा कि कंपनी के मनमानी के कारण कोरोना काल में मजदूरों को काम नहीं नहीं मिल रहा है, जिस कारण उनलोगों के समक्ष भुखमरी के समस्या उत्पन्न हो गई है. जानकारी के अनुसार सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ के कोल्हान मंत्री करण सिंह ने आईसीसी के एजीएम (एचआर) संजय सिंह से मुलाकात कर मजदूरों से संबंधित पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. कहा कि कोरोना महामारी के बीच मऊभंडार प्लांट में कार्यरत सैकड़ों ठेका मजदूरों को प्रबंधन की ओर से एक माह में मात्र 12 दिन काम दिया जा रहा है, जिस कारण मजदूरों को काफी परेशानी हो रही है. कहा कि कई ऐसे भी मजदूर हैं जिन्हें कई माह से काम भी नहीं नहीं मिला है. संघ की ओर से मांग की गई है कि मजदूरों को महीने में 26 दिन काम पर बुलया जाए. साथ ही कहा कि अगर 26 दिन संभव नहीं है तो कम से कम 16 दिन काम पर बुलाया जाए ताकि मजदूर ईएसआइसी की सुविधा से वंचित नहीं हो सके. संघ ने कहा कि जो मजदूर लीज के क्वार्टर में रहते हैं उनको एक साथ चार माह का बिजली बिल भेजा गया है, जिसे एक मुस्त चुकाना मजदूरों के लिए संभव नहीं है. इसलिए किस्तवार भुगतान की व्यवस्था की जाए. साथ ही संघ ने कहा कि खाली क्वाटरों को भी मजदूरों को देने का प्रवंध किया जाए ताकि मजदूरों को इस कोरोना काल में राहत मिले. कहा कि सीएसआर के तहत ठेका मजदूरों के बच्चों को स्कूल बस भाडे में भी रियायत दिया जाए. वहीं कोरोना से बचाव के लिए मजदूरों को सुरक्षा कीट उपलब्ध कराने की भी मांग गई ताकि मजदूर सुरक्षित रह सके.





