
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थानांतर्गत रोड नंबर 13 स्थित हनिफिया हाई स्कूल के कक्षा नौवीं की एक छात्रा को उसकी ही टीचर ने पीटकर घायल कर दिया. वह पिटाई से बेहोश हो गयी, जिसके बाद उसको एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भरती कराया गया है. उसने बताया कि लंच के दौरान अपनी सहेली के साथ वह बात कर रही थी. इसी दौरान शिक्षिका ने छात्रा की जमकर पिटाई कर दी, जिससे छात्रा बेहोश हो गई.
उसे आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां पिछले तीन घण्टे से छात्रा बेहोश है. अस्पताल के चिकित्सक छात्रा को होश में लाने के प्रयास में जुटे हुए हैं. इधर परिजन शिक्षिका की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. वहीं घटना के मामले में स्कूल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है. शिक्षिका ने उसको क्यों मारा है, यह जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. साथी छात्रा ने भी इसके बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया.



