जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से चलाये जा रहे रक्त जागरूकता अभियान के तहत जरूरतमंदों को लगातार रक्त के साथ-साथ ब्लड कम्पनोनेंट भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं. रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड कम्पोनेंट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख में इस सप्ताह टाटा स्टील कर्मी नवलेश कुमार ने 30वां एसडीपी डोनेशन किया, इससे पूर्व उन्होंने 22 बार नियमित रक्तदान भी किया है. इस प्रकार उन्होंने कुल 52 रक्तदान किये. (नीचे भी पढ़ें)
इसी क्रम में टाटा स्टील कर्मी सोमेन्द्र बस्तिया ने 24वां एसडीपी डोनेशन किया. 35 बार नियमित रक्तदान के साथ वे 59 रक्तदान पूरे कर लिए हैं. कार्यकर्ता निशान्त कुमार ओझा ने 13वां एसडीपी दान किया, जबकि पूर्व में वे एक नियमित रक्तदान कर अपने 14 रक्तदान पूरे किये. एक सौ से अधिक बार रक्तदान करनेवाले एमवी प्रसाद ने 32वां एसडीपी दान कर कुल 140वां रक्तदान पूरा किया. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील कर्मी अंकुश कुमार ने 28वां एसडीपी दान कर 21 नियमित रक्तदान तथा एक प्लाज्मा डोनेशन के साथ उन्होंने अपना 50वां डोनेशन पूरा किया. रेड क्रॉस ने एसडीपी डोनेशन के माध्यम से लोगों का जीवन बचाने वाले रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा जमशेदपुर ब्लड सेंटर की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया. रक्तदान के समय रेड क्रॉस सोसाइटी के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह ने उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया.







