रामगोपाल जेना/बंदगांव: पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल को मुखिया संघ बंदगांव के प्रखंड अध्यक्ष कुश पूर्ति के नेतृत्व में मुखियाओं ने मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कहा कि बंदगांव प्रखण्ड अंतर्गत छह पंचायतों के लिए बने (घाटी नीचे) अंचल अधिकारी का कार्यालय लगभग 45 वर्ष पूर्व बनाया गया था. जो काफ़ी जर्जर हो चुका है. और बरसात में पानी टपकता है .अत: वर्तमान में नया अचल
अधिकारी का कार्यालय ( कैम्प कार्यालय) कराईकेला में बनाने की आवश्यकता है.(नीचे भी पढ़े)
जनहित में नया अंचल अधिकारी का कार्यालय( कैम्प कार्यालय) डीएमएफटी फंड से बनाने आग्रह किया. डीसी ने मुखिया को आश्वासन दिया कि जांच कर इस पर अमल किया जाएगा. इस मौके पर एसडीओ रीना हांसदा, बीडीओ गिरजानंद किस्कु, सीओ अरुण कुमार सिंह, मुखिया सावित्री मेलगांडी, सुखमती जोंको, गीता बानरा समेत अन्य उपस्थित थे.











