जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड स्थित कांति गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापामारी कर लड़के और लड़कियों को पकड़ा है. वहां सेक्स रैकेट चल रहा था जबकि वहां प्रेमी युगलो को अनैतिक कार्य करने के लिए कमरा भी उपलब्ध कराते थे. इसको लेकर लगातार शिकायत में मिल रहा था. जमशेदपुर के डीसी विजया जाधव ने इस मामले की जांच के लिए तत्काल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सुनिल कुमार को छापामारी के लिए भेजा. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
साकची पुलिस के साथ मिलकर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के मामले की जांच की जिसमें सही पाया गया. वहां से बड़े पैमाने पर प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया गया है. सभी को पूछताछ के लिए साकची थाना ले जाया गया है. इसमें छः लड़की और 4 लड़के शामिल है. पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है. गेस्ट हाउस का संचालन कोई बबलू सिंह नामक व्यक्ति कर रहा है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)

गेस्ट हाउस से बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें भी बरामद की गई है जो यह बताता है कि वह रंगरेलियां मनाई जाती थी. बताया जाता है कि आसपास के लोग वहां की परेशानियों से काफी परेशान थे जिसको लेकर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है.















