जमशेदपुर: सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली ने नीमतला पथ उलियान कदमा शिव मंदिर के समीप जमशेदपुर के रहने वाला सचिन चंद्र 4 साल के उम्र से दोनों पैर पर घाव से परेशान है. इस मामले की जानकारी मंडली सदस्य अभिजीत सिंह मोदक ने मंडली के समक्ष रखा. मंडली ने सचिन के घाव के बारे में डॉक्टर से जानकारी ली और उसे इलाज के लिए सीएमसी वेल्लोर भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चला. (नीचे भी पढ़े)
इलाज मे कई तरह की जांच के बाद पता चला कि सचिन को जेनेटिक डिसऑर्डर की बीमारी है.यह जन्म से ही होता है. इलाज के बाद सचिन बेहतर है. एक-दो दिन में फिर से वेल्लोर में इलाज के लिए भेजा जाएगा. इलाज के प्रक्रिया में मंडली का खर्च 65000 की राशि मदद की गई. इस बीच मंडली संस्थापक सह संरक्षक के साथ मंटू सिंह मोदक,आशीष बनर्जी,मानिक गोराई,बिपिन कुमार,मिथलेश कुमार,गौरंगो धर, अभिजीत मोदक, चदना चंद्रा आदि उपस्थित थे.














