जमशेदपुर : नगर विकास एवं आवास विभाग पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी क्षेत्र केबल टाउन स्थित सी टाइप एरिया हनुमान मंदिर के सामने चबूतरा एवं शेड निर्माण एवं पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन के भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा इसका शिलान्यास 12 मार्च 2022 को पूरा किया गया था. मंगलवार को इस कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर जमशेदपुर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्वी विधानसभा सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा एवं सुबोध श्रीवास्तव नारियल फोड़कर एवं पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर असीम पाठक ,सीनू राव, विनोद झा, कामेश्वर साहू, देवाशीष झा ,राधे प्रसाद केसरी एवं टाउन वासी उपस्थित थे.



