
जमशेदपुर : शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जमशेदपुर महानगर द्वारा हिंदी दिवस पखवाड़ा मनाने के क्रम में मानगो स्थित राजस्थान भवन में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर के नामचीन कवि डॉ रागिनी भूषण, शैलेंद्र पांडेय “शैल”, दीपक वर्मा “दीप”, सोनी सुगंधा, डॉ कल्याणी कबीर, बसंत जमशेदपुरी (मामचंद अग्रवाल), बृजेंद्र नाथ मिश्र द्वारा श्रृंगार, हास्य, वीररस, गजल और देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति की. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व रांची ग्रामीण प्रभारी बिनोद सिंह, विभाग संयोजक डॉ कविता परमार, महानगर संयोजक शिव प्रकाश शर्मा, डॉ रागिनी भूषण, शैलेंद्र पांडेय शैल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. सोनी सुगंधा ने मां सरस्वती का आह्वान गीत गाया. स्वागत भाषण डॉ कविता परमार ने दिया. बिनोद सिंह ने हिंदी के महत्व एवं काव्य गोष्ठी के महत्व पर अपना संबोधन किया. मंच संचालन डॉ मंजू सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन शिव प्रकाश शर्मा ने दिया. इस अवसर पर गणमान्य लोग उपस्थित थे.













