जमशेदपुर : पितृपक्ष में प्रत्येक वर्ष श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का इस वर्ष भी पितृपक्ष में आगामी रविवार, 27 सितंबर से प्रारंभ होकर शनिवार, 3 अक्टूबर तक आयोजन होगा. जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर के शीतताप नियंत्रित बैंक्वेट हॉल, ‘नारायणम’ में प्रति दिन दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक कथा चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें वृंदावन धाम से पधारे श्रीमद्भागवत कथा के मर्मज्ञ विनयकांत त्रिपाठी ब्यासपीठ से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे. श्री राजस्थान शिवमंदिर कमेटी ने सभी भक्तों को पुण्य दायिनी श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने के लिए आमंत्रित किया है.




