जमशेदपुर : बर्मामाइंस कैलाशनगर शिव मंदिर में लोक कल्याण एवं विश्व शांति की कामना से आयोजित श्री विष्णु यज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुभारंभ हुआ. इससे पूर्व सोमवार, 29 जून को वेदी पूजन के पश्चात मानगो गांधी घाट से कैलाशनगर शिव मंदिर तक बाजे-गाजे के साथ 201 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली गई. आज विद्वान आचार्यों ने पंचांग पूजन एवं अरणी मंथन के साथ वैदिक रीति से श्री विष्णु यज्ञ का शुभारंभ कराया. इस दौरान यज्ञशाला में वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा. (नीचे भी पढ़ें)
आयोजन समिति के अनुसार अब बुधवार, 1 जुलाई से प्रति सायंकाल पंडित कुमार स्वामी श्रीमद्भागवत महापुराण की संगीतमय कथा आरंभ करेंगे. कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं तक धर्म, भक्ति और मानव जीवन के आदर्शों का संदेश पहुंचाया जाएगा. इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, ललेश सिंह, राम किशोर मिश्रा, भोला छेत्री, प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, शशि कुमार सिंह, एसएन सिंह, भूषण सिंह, अभिमन्यु सिंह, राजू पूर्वे, कपिलमुनि मिश्र, आचार्य शुभेन्द्र शास्त्री, सोनू कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कैलाशनगर वासी उपस्थित रहे.







