जमशेदपुर: जमशेदपुर में ईया फाउंडेशन द्वारा बीबीडीए झारखंड और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. गर्मी के मौसम में रक्त की बढ़ती कमी को देखते हुए फाउंडेशन ने यह पहल की, ताकि ज़रूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके. शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
ईया फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि गर्मी के मौसम में रक्तदाताओं की संख्या में कमी आ जाती है, जिससे ब्लड बैंकों में रक्त की भारी किल्लत हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन ने यह रक्तदान शिविर आयोजित किया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस मानवीय कार्य में आगे आएं और रक्तदान को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं. शिविर के दौरान कुल 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जमशेदपुर ब्लड बैंक को सौंपा गया, ताकि ज़रूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाया जा सके. गौरतलब है कि इससे पहले भी ईया फाउंडेशन ने 28 फरवरी 2025 को, जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर, एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया था. (नीचे भी पढ़ें)
आज के शिविर को सफल बनाने में ईया फाउंडेशन के सक्रिय सदस्यों — आकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलदेव साहू, फैज़ खान, लखा सिंह, बलदेव सिंह, मॉन्टी महतो, गुरप्रीत सिंह, दुर्गा राव, सफ़ी अली,पंकज, मोहम्मद अफरोज़, प्रियारंजन सिंह और अंकित अजय — ने अहम भूमिका निभाई. ईया फाउंडेशन ने बीबीडीए झारखंड और जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग और समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आशीर्वाद व्यक्त किया. ईया फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है.














