
जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में बुधवार को मंदिर कमेटी का एक आवश्यक बैठक हुई। इसमें सर्वसमिति से मंदिर की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नयी कमेटी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के विधायक सरयू राय को कमेटी का मुख्य संरक्षक, चंद्रगुप्त सिंह को संरक्षक सह अध्यक्ष, संतोष कुमार यादव को महासचिव, हरेराम सिंह, संजीव आचार्या, वाईपी सिंह, संजीव श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर सिंह, मृत्युंजय पांडे व मनीष कुमार (अधिवक्ता) को तथा सरयू गोसाई को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डीएन पांडे, रामेश्वर सिंह, मुख्तार यादव, कृष्ण मोहन सिंह, विकास कामद, उमाशंकर सिंह, पुनीत श्रीवास्तव, मस्त सिंह, दशरथ सिंह, बैकुंठ शर्मा, सत्यनारायण सिंह, चंचल विश्वास, गिरधारी सिंह, राम कुमार सिंह, काशीनाथ प्रधान, भूपेश सिंह, धनंजय कुमार सिंह उर्फ छोटे, ऋषि पांडे, आनंद ठाकुर, संजय सिंह, राजा चौधरी शामिल किये गये हैं। कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राम नारायण शर्मा, प्रमोद लाल, ब्यूटी तिवारी, अजय सिन्हा, संजय सिंह, प्रफुल्ल महतो ताटू दा, मनोज सिंह, यदुनंदन यादव, विजय नारायण सिंह, ईश्वर दयाल तिवारी, सुमंत कुमार उर्फ सामंतो दा, अरविंद पांडे, मनोज सिंह उज्जैन, कमलेश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, रमेश सिंह, नीरज सिंह, संजय सिंह, राम बालक सिंह व श्री राजू मारवा को शामिल किया गया है। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
सूर्य मंदिर महिला समिति में वंदना नामता, मिस्टी सोना, पुतुल सिंह, सीमा दास, चंदा सिंह, काकुली बनर्जी, सोनी सिंह, नीली सिंह, चंद्रावती देवी शामिल हैं। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कल (19 नवंबर) को सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक सूर्य मंदिर कमेटी सिदगोड़ा जमशेदपुर के तत्वावधान में छठ व्रतियों को निशुल्क सूप सामग्री वितरण किया जाएगा। संरक्षक अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि वैसी माताएं-बहने पैसे के अभाव में छठ करने में असमर्थ हैं, उनसे आग्रह है कि सूर्य मंदिर परिसर में सुबह 10:00 से 2:00 के बीच उपस्थित होकर नि:शुल्क सूप व सामग्री ग्रहण करने की कृपा करें। बैठक में अजय सिन्हा, विजय नारायण सिंह, मृत्युंजय पांडे, संजय श्रीवास्तव, राजेश कुमार झा, गोल्डन पांडे, रामेश्वर सिंह, पुनीत कुमार श्रीवास्तव, रमेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, राम भूषण दुबे, कमलेश मिश्रा, मस्त सिंह, ईश्वर दयाल तिवारी, रामबालक सिंह, पीके विश्वास उर्फ चंचलता दा, मुख्तार यादव, डीएन पांडे, मनीष कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, गोरखनाथ उर्फ चौबे, अनीश कुमार सिंह, गौतम धर, विकास गुप्ता, दीपक सिंह, मुकेश कुमार, संतोष सिंह, नीरज कुमार सिंह, राहुल उपाध्याय, लव कुमार सिंह, मनोज प्रभाकर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन विजय नारायण सिंह ने किया।












