जमशेदपुर : कोल्हान के सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह बिल्ला पर यौन संबंध बनाने और अंतरंग संबंध का वीडियो बनाने जैसे घिनौने आरोप लगे हैं और इसकी सुनवाई सेशन कोर्ट में चल रही है. हालांकि अभी सुनवाई प्रारंभिक स्टेज पर है. पीड़िता मुन्नी (नाम काल्पनिक) ने केस संख्या 13/2025 में न्यायालय को बताया है कि बिष्टुपुर गुरुद्वारा में उसका विवाह सुखदेव सिंह के साथ हुआ जो अमेरिका चला गया. दो-तीन महीने खर्च भेजने के बाद पति ने खर्च भेजना बंद कर दिया. तब वह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे से मिली. उसने कहा कि बार-बार आने की जरूरत नहीं है मैं आपके घर मिलूंगा. उसने घर आकर हथियार के पल पर यौन संबंध बनाया. पीड़िता गोलमुरी में रह रही थी तो परेशान होकर गुरुचरण सिंह बिल्ला से मिली. उसने अपने ऑफिस में बुलाया. वहां भगवान सिंह गाड़ी से आए और फिर बात करने के बहाने एक खाली घर ले गए और वहां यौन संबंध बनाया तथा उसकी वीडियो भी बनाई. जब वीडियो मांगा तो उन्होंने कहा कि तुम मुखे के साथ वीडियो बनाओ. (नीचे भी पढ़ें)
मुखे वाला वीडियो मिलेगा तब यह वीडियो वापस कर देंगे. मुखे का वीडियो इन्हें दिया लेकिन वायदे के अनुसार इन्होंने अपना वीडियो नहीं दिया तो उक्त महिला ने कदमा थाना में शिकायत किया. पुलिस ने बताया कि केवल मुखे का वीडियो इन्होंने दिया है. वीडियो वायरल कर दिया और मुखे जेल चला गया तो भगवान सिंह चुनाव जीतकर प्रधान बन गए. पीड़िता ने कोर्ट को बताया है कि इन्होंने उसको बदनाम कर दिया. इनसे पूछा कि वीडियो आपने वायरल क्यों किया, पति बच्चे रिश्तेदार नफरत करने लगे. इन्होंने बचाव में कहा कि वीडियो हमने नहीं पुलिस ने वायरल किया है. फिर इन्होंने साजिश रच एक महिला से झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया. (नीचे भी पढ़ें)
पीड़िता और उसका बेटा 10 महीने तक जेल में रहे. पीड़िता के अनुसार जेल जाने से पहले और उसके बाद आरोपी अपने मोबाइल संख्या 9431133831,8210521392 से उसके मोबाइल संख्या 979823407 से कॉल एवं व्हाट्सएप पर बातें करते रहे हैं. पीड़िता के अनुसार उन्होंने वीडियो क्लिपिंग लौटाने तथा पति से खर्च दिलवाने का वादा कर उसका शोषण किया है. इस मामले में भगवान सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला अपना पक्ष अपने वकील के द्वारा लिखित रूप से पीड़िता को दे चुके हैं. इस मामले में भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला ने अपने पर लगे आरोपों को सिरे से गलत करार दिया है. उन्होंने कहा है कि अब तक हमको कोई नोटिस नहीं मिला है. नोटिस मिलेगा तो हम जरूर इस पर कदम उठायेंगे. लेकिन ऐसी कोई बात है नहीं और यह गहरी साजिश का हिस्सा है.














