जमशेदपुर : लौहनगरी जमशेदपुर से एक और भक्ति गीत देशभर के श्रोताओं तक पहुंचने जा रहा है. निर्माता, गायक और संगीतकार चंचल गोस्वामी का नया देवी गीत ‘मां का सजा है दरबार और मैया की चुनरी है लाल’ 11 और 12 अक्टूबर को संगीत कंपनी टी-सीरीज के आधिकारिक चैनल टी सीरीज रीजनल पर रिलीज होने जा रहा है. इस गीत को लेकर कलाकारों और उनकी टीम में उत्साह है. उम्मीद है कि मां दुर्गा की भक्ति से जुड़ा यह गीत श्रोताओं को पसंद आएगा. (नीचे भी पढ़ें)
गीत के निर्माता, गायक और संगीतकार चंचल गोस्वामी हैं. इसके बोल चंचल गोस्वामी और दलजीत परवाना ने लिखे हैं. वीडियो का निर्देशन सूरज चौधरी ने किया है, जबकि सिनेमेटोग्राफी की जिम्मेदारी समीर गुप्ता और सावन चौधरी ने संभाली है. विडियो का निर्माण गायत्री स्टूडियो ने किया है. इस प्रोजेक्ट में श्याम शक्ति प्रोडक्शन की टीम ने भी सहयोग किया है. (नीचे भी पढ़ें)
गीत के निर्माण से जुड़े लोगों ने इसे बेहतर बनाने के लिए संगीत, गायन और वीडियो प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दिया है. इस परियोजना के लिए टी-सीरीज से जुड़े संजीव पांडेय, अशोक, एन0 आकाश मूर्ति, कंचन, राजू मित्तर, जॉय और गौतम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है.






