जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो चेपा पुल के पास अमर ज्योति स्कूल में एक विशाल अजगर सांप बुधवार को मिला. अजगर को देखते ही स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया. वहीं अजगर किसी जानवर को खाकर आराम फरमा रहा था. स्कूल प्रबंधन की सिस्टर्स ने इसकी सूचना सांप पड़ने वाले चंदन पाठक को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे स्नैक कैचर चंदन पाठक ने अजगर को सुरभित रेस्क्यू कर लिया. वहीं उन्होंने बताया कि अजगर 8 फीट लंबा था. जो किसी जानवर को खाकर आराम फरमा रहा था. वहीं उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ दिया गया है.




