चतरा: हजारीबाग एसीबी की टीम ने मंगलवार को चतरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में छापेमारी कर एक राजस्व कर्मचारी को कथित रुप से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसकी पहचान राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद के रुप की है. मिली जानकारी के अनुसार राजस्व संबंधी कार्य के एवज में कर्मचारी ने कथित तौर रिश्वत की मांग की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने मामले का सत्यापन किया और मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से कर्मचारी को कथित रुप से घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया.(नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम प्रखंड परिसर स्थित आरोपी कर्मचारी के कार्यालय में कागजातों की जांच कर रही है. टीम ने कार्यालय में मौजूद कागजातों संबंधित अभिलेखों और अन्य कागजातों को खंगाला जा रहा है. एसीबी की इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया. हालांकि रिश्वत की रकम कितनी थी और किस काम के एवज में इसकी मांग की गयी थी.




