जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के बाराद्वारी में एक बुजुर्ग महिला के गले से अपराधियों ने गले से सोने का चेन छिन लिया. इसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है. बताया जाता है कि नामदा बस्ती के रहने वाले ठेकेदार राजरीर सिंह गिल की मां बलविंदर कौर अपनी बेटी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी.(नीचे भी पढ़े)
सीतारामडेरा के बाराद्वारी के पास बाइक सवार युवकों ने गले से चेन की छिनतई कर भाग निकले. इसको लेकर सीतारामडेरा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआइआर दायर किया गया है. बाइक की पहचान की गयी है, लेकिन नंबर प्लेट नहीं था. सीसीटीवी फुटेज में सारी घटना कैद होने के बाद कई लोगों को पकड़ने की कोशिश शुरू की गयी है.



