जमशेदपुर: नववर्ष 2026 का आगमन पर शहर के जाने में बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी के डेलीगेट की एक टीम जिसमें मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान,फूरीडा के प्रेसिडेंट भास्कर कुमार,केंद्रीय शांति समिति के सदस्य मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी,रिपु सुदन राज ने मिल कर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को नए वर्ष की बधाई दी और उपायुक्त ने भी आए हुए समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों को नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़े)

इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद,जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय,आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार,मानगो यातायात थाना प्रभारी करमाली, बिष्टुपुर यातायात थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह,जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज को सभी ने मिल कर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और नए साल की बधाई दी. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा के नया वर्ष अपने विचारों, आदतों और लक्ष्यों को सकारात्मक दिशा देने का समय है. मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान ने बताया के इस नववर्ष पर हम यह संकल्प लें कि समाज में शांति, प्रेम और एकता को बढ़ावा देंगे, जरूरतमंदों की सहायता करेंगे और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे. इस अवसर पर सभी ने मिलकर नए वर्ष के खुशियां मनायी.















