जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी गुरुद्वारा के छह ट्रस्टीियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है. इस्तीफा देने वाले ट्रस्टियों में डॉ हरप्रीत सिंह, सरदार भुपिंद्र सिंह धनजल, सरदार त्रिलोक सिंह भामराह, सरदार गगन सिंह, सरदार जगजीत सिंह और सरदार मनमोहन सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया है. सीजीपीसी के अध्यक्ष को दिये गये इस्तीफा में इन लोगों ने बताया कि वे लोग ट्रस्टी के तौर पर काम नहीं कर पा रहे थे. वे लोग निजी और प्रोफेशनल कार्यों में व्यस्तता के कारण समय नही दे पाये, जिसका नतीजा है कि वे लोग ट्रस्टीशिप से इस्तीफा दे रहे है.



