
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर सी रोड के पास शुक्रवार की अहले सुबह सूद ब्याज के कारोबारी अजय शाह उर्फ़ टिंकू की हत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने मृतक की क्रेटा कार से ही एक लोडड पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक नकली पिस्तौल और कारतूस के साथ-साथ हॉकी समेत अन्य हथियार बरामद किया है. बताया जाता है कि अजय शाह उर्फ़ टिंकू सूद-ब्याज का कारोबार करता था और हाल ही में झामुमो से भी जुड़ा था. (नीचे देखे पूरी खबर )

पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है. बताया जाता है कि मृतक टिंकू का बागबेडा निवासी मनीष सिंह नामक आपराधिक चरित्र वाले व्यक्ति से दुश्मनी हो गयीं थी. मनीष सिंह का मृतक टिंकू के पार्टनर राजू सिंह के साथ भी विवाद हो गया था. मनीष ने राजू पर कातिलाना हमला कर दिया था और इस मामले में मनीष जेल भेजा गया था. पिछले 5 दिनों पहले ही जेल से छूटकर मनीष बाहर आया है. इससे पहले मनीष का नाम भाजपा के जुगसलाई के नेता की हत्या के मामले में भी आया था. पुलिस हर एंगल पर भी जांच कर रही है. इसके अलावा आरोपियों की पहचान की जा रही है. परिजनों ने रंजीत झा नामक किसी व्यक्ति के साथ विवाद होने की जानकारी दी पुलिस को दी है. जमशेदपुर पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे. पुलिस ने क्रेटा कार को जब किया है. (नीचे देखे पूरी खबर )

पुलिस ने खोखा बरामद किया, जाने क्या है कांड
पुलिस इस कांड का अनुसंधान शुरू किया है. पुलिस ने घटनास्थल से अब तक पांच खोखे बरामद किए हैं. खोखा के साथ-साथ गोली का पिलेट भी बरामद किया गया है. आपको बता दें कि सोनारी खुटाडीह निवासी अजय शाह उर्फ़ टिंकू की सुबह 7:30 बजे सोनारी कागलनगर सी रोड के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उसकी हत्या तब की गई थी, जब वह बच्चों को स्कूल से छोड़कर वापस लौट रहा था.






