जमशेदपुर : राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यान सिंह जयंती) के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला ओलम्पिक संघ द्वारा जमशेदपुर के कदमा स्थित मंगल सिंह स्पोर्टिंग क्लब इकाई के 90 ताईक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया और आज स्थानीय प्रतियोगिता में, अपने वजन वर्ग में क्रमशः स्वर्ण पदक हेतु आयुष्मान दास, श्रीवेश रेड्डी, आकाश मुरती, रितु घोप-अनुष्का कुमारी विजेता बनी. (नीचे भी पढ़े)

वही, रजत पदक हेतु तनवी शाह, कनिका कुमारी, शिवम कुमार. सौरित दास, साई प्रसाद ; कांस्य पदक हेतु प्रितिशा, मानवी, रौनक, अहम, अभिषेक को जिला ओलम्पिक संघ के तत्वाधान में सम्मानित किया गया. पूर्वी सिंहभूम जिला खेल दिवस के आयोजित सामारोह में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष ओलम्पियन हरभजन सिंह, सचिव मुत्रा सिंह उर्फ ब्रजेश सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार सहित जिला ताईकवांडो संघ अध्यक्ष मनोहर सिंह व जिला बाक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष विनोद सिंह, ताईक्वांडो कोच चीफ कुमार, बाक्सिंग कोच विवेक दास, खेल प्रशिक्षक पिंकी वर्मा, सुप्रिया कुमारी उपस्थित रहे.




