जमशेदपुर : श्री अरविन्द सोसाइटी के जमशेदपुर केंद्र की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में श्रीमां की 148वीं जयंती श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ वाइस चेयरपरसन चैताली सत्पथी, सचिव सुबीर दास एवं विशेष अतिथि बिमल चक्रवर्ती द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात सामूहिक मंत्रोच्चार, प्रार्थना संगीत एवं ध्यान के माध्यम से कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया गया. तापस चक्रवर्ती ने पांडिचेरी आश्रम से प्राप्त संदेश का वाचन किया, जबकि सुबीर दास ने श्री अरविन्द रचित दुर्गा स्तोत्र का पाठ किया. (नीचे भी पढ़ें)

बाल कलाकार श्रेयश्री, नित्या कुमारी एवं सिद्धित अदक ने “दुर्गे दुर्गे दुर्गतिनाशिनी” एवं “सरस्वती वंदना” पर नृत्य प्रस्तुत किया. माला घटक ने “बड़ो आशा कोरे एसेछि गो काछे डेके नाओ…” गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में संगीतकार रंजीत दास ने अपनी स्वरचित एवं स्वर संकलित रचना “एदिन आबार फिरे फिरे आशुक…” प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)
यह भी पढ़ें: jamshedpur rural accident-हल्दीपोखर कोवाली मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइक में सीधी भिड़ंत, भाजपा युवा नेता की मौत

अमित राय एवं अदिति राय ने महाकाव्य सावित्री के अंश का पाठ किया, जबकि सुबीर दास ने “के एइ मां” पुस्तक का पाठ किया तो दीपंकर राय ने “मां” ग्रंथ का पाठ एवं उसका विश्लेषण प्रस्तुत किया. आयोजन का संचालन कर रहीं चैताली सत्पथी ने श्रीमां के चार स्वरूपों का वर्णन किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयुक्त सचिव सुब्रत कुंडू, सनत पात्र, हांसी पात्र, सोमाली, सरबी, अद्रिजा, शिखा चक्रवर्ती, दीपंकर चक्रवर्ती, आलोक घटक, योग प्रशिक्षक प्रणव नाहा, योग कक्षा के छात्र-छात्राएं एवं अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर शांत एवं गरिमामय वातावरण में बहुभाषी पत्रिका सुचेतना के ‘विश्व शांति अंक’ का विमोचन किया गया. इस अवसर पर प्रो वैद्यनाथ त्रिपाठी, लेखक निशार अमीन, अदिति चटर्जी, अदिति राय मुखर्जी, कोल्हान विवि की पूर्व वीसी डॉ शुक्ला महंती एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.














