चाकुलिया: आगामी नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शनिवार की शाम को प्रशासन ने सीओ नवीन पुरती, नगर प्रशासक मोटाय बानरा, थाना प्रभारी संतोष कुमार,एसआई अजीत कुमार और नगर प्रबंधक प्रभात मिंज के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पूरे नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. (नीचे भी पढ़े)
यह फ्लैग मार्च वन विभाग कार्यालय से शुरू होकर नगर पंचायत के विभिन्न प्रमुख मार्गों और कई इलाकों से गुजरा. इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है.













