जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रविवार दोपहर गालूडीह एवं घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना प्रभारी, घाटशिला अंचल निरीक्षक तथा घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना क्षेत्र के दागी अपराधियों, गुंडा एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. साथ ही, उन्होंने अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स और अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ सख्त एवं लगातार कार्रवाई करने के आदेश भी दिए. इसके अलावा रात्रि के समय नेशनल हाइवे और थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में सघन पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो.







