जमशेदपुर : जमशेदपुर के दारैन फाउंडेशन की ओर से मानगो ईदगाह मैदान में स्कूली बच्चों के लिए लेखनीय प्रतियोगिता व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लेखनीय प्रतियोगिता का विषय मोबाइल की खूबी व बुराई थी. लेखनीय प्रतियोगिता में गुलाम मुस्तफा पहले स्थान पर रहे. फरदुद्दीन दूसरे व अफजल कादरी तीसरे स्थान पर रहें. वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय महिलाओं के लिए शिक्षा था. प्रतियोगिता में लगभग 26 स्कूल के 100 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल मालिक मिस्बाही ने बच्चों को हर हाल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया. प्रतियोगिता का शुभारंभ चाटर्ड अकाउंडेंट वकासुर रहमान, महफूज आलम ने किया. विजेताओं को समाजसेवी डॉ अफरोज शकील, ताहिर हुसैन, मो अतालिक, मो बेलाल नासिर, शाकिर अजीमाबादी, मो नौशाद, कैसर इकबाल व शकील ने बारी-बारी से पुरस्कृत किया.




