जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर रोड नंबर 5 के रहनेवाले युवक रवि हरपाल (28) ने मंगलवार को फांसी लगा ली. वह मानसिक रूप से तनाव में था, जिसके कारण उसने अत्महत्या की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक थाना में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था. किसी बात को लेकर वह तनाव में रहता था. पुलिस आशंका जता रही है कि तनाव के कारण ही उसने फांसी लगाई. बुधवार को पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी. परिजनों के लिखित अवेदन देने के बाद पुलिस कोई केस दर्ज करेगी.












