
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 6 निवासी रोहित बहादुर (35) ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना बुधवार की है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने रोहित को कुएं से निकला और इलाज के लिए तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची. परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे पर मामला संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक आर्मी जवान था. परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी नही बता पा रहे है.













