
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थानाक्षेत्र स्थित तुपुदांग निवासी मुन्ना कुंकल की 19 वर्षीय बेटी रुईवारी हेमबराम ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता हैँ कि किसी पारिवारिक मामले को लेकर वह तनाव में थी और इसी दौरान उसने अपने घर में रात के वक़्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिता के गमछा से उसने फांसी लगाई. पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इस सम्बन्ध में अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है.





