
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ओल्ड सीतारामडेरा निवासी रोहित प्रसाद ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में सीतारामडेरा थाना में आस्वभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है. घटना बुधवार के सुबह 9 बजे की बताई जा रही है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





