जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन निवासी मुन्ना सिंह का शव उसके अपने मकान से बरामद हुआ है. मुन्ना सिंह दिव्यांग है. बताया जाता है कि उसका विवाद पत्नी से हो गया थख़. उसके बाद से वह कमरे में चला गया था. शुक्रवार को जब परिवारवालों ने उसको उठाया तो वह मृत पाया गया. उसके शरीर के आसपास कई दवाएं पायी गयी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पायेगा कि आखिर मौत का कारण क्या है. परिजन आशंका जता रहे है कि कहीं उसने आत्महत्या तो नहीं की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



