जमशेदपुर: मानगो के अंचल अधिकारी और बिरसानगर थाना प्रभारी ने संयुक्त छापेमारी में एक बालू लदा हाईवा (वाहन संख्या जेएच 05 सीके-2885) को बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा के पास जब्त किया. हाईवा बंगाल से बालू लेकर आ रहा था और चालान से काफी अधिक मात्रा में बालू मौजूद था. गाडी जब्त कर उसे बिरसानगर थाने पर रखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि बालू को लेकर अंचलाधिकारी मानगो और बिरसानगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाया गया है जो बारीडीह से लेकर मानगो तक नजर रखे हुए है.उसी निगरानी के क्रम में सोमवार को छापेमारी में उक्त कार्रवाई हुई.





