
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित टाटा पावर प्लांट के मुख्य गेट को कांग्रेसियों ने तालाबंदी कर घंटों गेट के बाहर धरने पर जमें रहे. वैसे प्रशासन और दंडाधिकारी के आश्र्वासन के बाद कांग्रेसियों ने 15 दिनों का मोहलत देते हुए आंदोलन समाप्त कर दिया. इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चंदन पांडेय ने बताया कि टाटा पावर प्लांट के आस- पास घनी आबादी वाला क्षेत्र है. बार- बार कंपनी प्रबंधन से अनुरोध करने के बाद भी कंपनी द्वारा प्रदूषण रोकने से संबंधित कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है. कंपनी से निकलनेवाले हानीकारक कचरों को नालों में बहाने का आरोल कांग्रेसी नेता ने लगाया.
वहीं चंदन पांडेय ने बताया कि कंपनी से निकलनेवाले फ्लाइएश से ईलाके का पर्यावरण बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है, और लोग बीमार पड़ रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन के अनुरोध पर उन्होंने आज का आंदोलन समाप्त करने का ऐलान किया. साथ ही चेतावनी भी दिया है, कि अगर 15 दिनों के भीतर कंपनी अपने फ्लाई एश का निष्पादन कहीं अन्यत्र नहीं करती है, और पर्यावरण को प्रदूषित करना बंद नहीं करती है, तो कंपनी अनिश्चितकाल के लिए कंपनी का आर्थिक नाकेबंदी कर दिया जाएगा.





