जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना की पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में मानगो थाना की पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है. उसके विरुद्ध किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत किशोरी की मां ने दर्ज कराई थी. पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर परसुडीह थाना क्षेत्र से किशोरी को बरामद किया गया. आरोपित के विरुद्ध मानगो थाना में किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने आरोपी को परसुडीह के घाघीडीह रिमांड होम भेज दिया है. इधर पुलिस ने दोनों का मेडिकल एमजीएम अस्पताल में कराया.




