
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शराब दुकान के बाहर ही मजमा लगाकर शराब सेवन किया जाता है. इससे निपटने के लिए सोमवार रात को कदमा पुलिस ने न्यू रानीकुदर के पास संचालित सरकारी देशी शराब दुकान के पास अचानक छापेमारी कर दी. पुलिस को देख मौके पर शराब पी रहे लोग भागने लगे. पुलिस ने मौके से 13 लोगों को हिरासत में लिया और पकड़कर थाने ले गई. सभी पर लॉकडाउन का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया. हालांकि सभी को थाने से जमानत भी दे दी गई. कदमा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि इलाके से काफी शिकायतें मिल रही थीं कि लोग खुलेआम शराब पी रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और लोगों को शराब पीते पकड़ा. फिलहाल सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है. जिन लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है, उममें मंकेश्वर नाथ मिश्रा, अखिलेश पांडेय, राजू प्रसाद, सोनू रजक, ब्रिजभूषण सिंह, अमित बनर्जी, रामकुमार साव, विजय शंकार प्रसाद, अशोक कुमार ठाकुर, उदय कुमार सिंह, विष्णु राय, देशी शराब दुकान का मैनेजर पांडेय और एक स्टाफ शामिल है.

















