
जमशेदपुर : सामुदायिक भवन कदमा में बुधवार को टूर एंड ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरदीप सहाय ने की. इसमें पर्यटन के क्षेत्र में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से कार्य कर रहे झारखंड के सभी टूर ऑपरेटर एवं ट्रेवल एजेंट को एक छत के नीचे लाने के उद्देश्य से उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
साथ ही सभी समस्याओं से राज्य के पर्यटन विभाग को अवगत कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव मनोरंजन, कोषाध्यक्ष संजीव रंजन, सलाहकार अनूप खलको समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आये टूर ऑपरेटर व ट्रेवल एजेंसी संचालक उपस्थित थे.







