
जमशेदपुर: शिवरात्रि के पावन अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने भगवान शिव का आशीर्वाद लेने के लिए शहर के कई मंदिरों के दर्शन किए.इसके अलावा उन्होंने प्रेम नगर, बर्मामाइंस, जेम्को बस्ती टेल्को के स्थानीय निवासियों से भी मुलाकात की. इस दौरान बस्तीवासियों ने उनका स्वागत भी किया. उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता की पहली जिम्मेदारी उनके बच्चों की शिक्षा होनी चाहिए. उन्होने कहा कि शिक्षित व्यक्ति घर के साथ साथ पूरे समाज को बदल सकता है इसलिए माता- पिता अपने बच्चे को जरुर शिक्षित करें.













