
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ा तालाब के समीप बीती रात भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज कुमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले को बुधवार को भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव व सूरज कुमार के परिजन जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की. जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि जिला पुलिस बेहतर काम कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. वहीं उन्होंने भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.



