
नीलगिरी : तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कन्नूर में बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. बताया जा रहा है कि इसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत समेत चौदह लोग सवार थे, जिनमें सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी भी शामिल थीं. बताया जा रहा कि तीन लोगों को रेस्कू कर लिया गया है, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी है. वहीं चौथे की तलाश जारी है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीडीएस बिपिन रावत सुरक्षित हैं और उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया है. बताया गया है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. तभी हेलिकॉप्टर नीलगिरी के इलाके में क्रैश कर गया. तीन लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है. कार्यक्रम ऊंटी के वेलिंगटन में होने वाला था. वहां सीडीएस जनरल रावत को लेक्चर देना था. ऊंटी वेंलिगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है. हेलिकॉप्टर में सीडीएस और उनकी पत्नी के साथ ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी भी थे जो सीडीएस के स्टाफ ऑफिसर थे.




