
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत नीलडूंगरी पेट्रोल पम्प के पास स्थित अतीस कुमार झा के गोदाम में चोरी कर ली गई. इस घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रमेश कुमार हांसदा नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रमेश की निशानदेही में चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. पुलिस रमेश को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. अतीस की साबुन और सर्फ की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है. 17 मार्च की रात को वह अपना गोदाम बंद कर घर चले गए थे. सुबह जब गोदाम खोलने पहुंचे तो पाया कि गोदाम में चोरी हो गई है. गोदाम से लगभग 10 से 12 हजार रूपए नकद, सामान और सीसीटीवी समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार किया. रमेश के पास से 10,562 रुपए नकद, सीसीटीवी, मॉनिटर, सीपीयू समेत अन्य सामान को बरामद किया गया है.





