जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-10 स्थित के-2/80 में गुरुवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के गहने और नकदी की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, मकान मालिक अमर कुमार सिंह टाटा मोटर्स के कर्मचारी हैं और घटना के समय नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गए हुए थे. वहीं उनकी पत्नी एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं. इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे का गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए. शुक्रवार सुबह ड्यूटी से लौटने पर अमर कुमार सिंह को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने टेल्को थाना पुलिस को सूचना दी. (नीचे भी पढ़ें)

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है.







