जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क क्षेत्र से युवक की बाइक चोरी हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार नामदा बस्ती के निवासी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेंबर विकास तिवारी (उम्र 27 वर्ष), पिता संतोष कुमार तिवारी, 3 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 सीडब्लू 385) से जुबिली पार्क घूमने गए थे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने अपनी बाइक को पार्क के किनारे सड़क पर खड़ा किया था. कुछ देर बाद लौटने पर देखा कि वहां उनकी बाइक नहीं थी. विकास तिवारी ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला. चोरी हुई बाइक का रंग काला है, इंजन नंबर HAI1EDMHA48164 तथा चेसिस नंबर MBLHAW121MHA8435 है. वाहन का वर्तमान मूल्य लगभग 80,000 रुपये बताया गया है.
पीड़ित ने संदेह जताया है कि किसी अज्ञात चोर ने उनकी बाइक चोरी कर ली है. उन्होंने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर वाहन की बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.














