
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा के पास एनएच 33 पर अशोक कुमार यादव के गैरेज पर छापेमारी कर पुलिस ने 10 ट्रक के इंजन को जप्त किया है. पुलिस ने संचालक अशोक कुमार यादव से जब इंजन के कागजात की मांग की तो अशोक ने मात्र चार इंजन के कागजात ही प्रस्तुत किए. पुलिस इस मामले में अशोक कुमार यादव और गैरेज में काम करने वाले प्रमोद कुमार साव को को गिरफ्तार कर थाना ले गई. पुलिस ने इंजन को भी जप्त कर लिया है. मामले के संबंध में थाना प्रभारी मिथलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक के द्वारा चोरी के इंजन को बेचा जा रहा है. पुलिस द्वारा टीम बनाकर छापेमारी की गई तो मौके से 10 इंजन बरामद किया गया. पूछताछ में अशोक ने बताया कि वह चाईबासा वन विभाग से नीलामी से इंजन खरीदकर लाया है. हालांकि उसके चार इंजन के ही कागजात दिखाए. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.














