
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह बस्ती में एक निर्माणाधीन घर में चोरी करते दो चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया. दोनों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया. पकड़ाए चोरों में बाबूडीह निवासी वीरेंद्र मिश्रा और दीपक शामिल है. मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया. घटना के संबंध में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि सोमवार की देर रात बारीडीह बस्ती में अनिल सिंह के निर्माणाधीन मकान में दोनों चोरी करने के उद्देश्य से घुसे थे. घटना की सूचना पाकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर टाइगर मोबाइल के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि वीरेंद्र मिश्रा पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है.















