जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत वर्कर्स कॉलेज के समीप रहनेवाले आरके मिश्रा के घर चोरी की नीयत से घुसे दो युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से धर दबोचा गया जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक आरके मिश्रा के घर चोरी की नीयत से घुसे थे और पर्स लेकर भाग रहे थे. इसी दौरान घर के लोगों की चोरों पर नजर पड़ी जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को धर दबोचा और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.



