रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर/सोनुआ:बिजली विभाग के द्वारा सोनुआ में छापामारी कर 16 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है. सभी 16 लोगों पर बिजली विभाग ने नामजद मामला दर्ज करते हुए कुल 3,56,400 रूपये का जुर्माना वसूला है. खास बात यह है कि 16 लोगों में से 8 लोग सरकारी कर्मचारी हैं जो सोनुआ प्रखंड कार्यालय के आवास में बिजली चोरी कर पकड़े गए हैं. प्रत्येक कर्मचारी से 40500 जुर्माना वसूला गया. इस छापामारी अभियान में अपर सहायक विद्युत अभियंता सोनवा प्रशाखा कफील अंसारी, सहायक विद्युत अभियंता चक्रधरपुर प्रमंडल मनोज निराला, सोनू प्रसाद, मानव दिवस कर्मी अनुज कुमार, उमेश प्रजापति, हरिश चंद्र गोप, मनोज कुमार दास शामिल थे.(नीचे भी पढे)
जिन लोगों से जुर्माना वसूला गया उनमें दिलीप पीयूष, कमला देवी, भीष्म नायक, सुरेश सुम्ब्रई, रामजी सुम्ब्रई, लक्ष्मण सुम्ब्रई, लक्ष्मी देवी और महाराणा लोहार शामिल हैं. वहीं ब्लॉक आवासीय परिसर में सरकारी क्वार्टर में बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों से 40500 रुपया जुर्माना वसूला गया. जुर्माना वसूले गए सरकारी कर्मियों में दिव्या उरांव, आर्तभंजन प्रधान, जगदीश महतो, रोहित प्रधान, बिना कुमारी दोंगो, अमित बोईपाई, सतीश चंद्र दोंगो, ध्रुव कुमार शामिल हैं. इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि जब मामला दर्ज करने के लिए सोनुआ थाना पहुंचा गया तो वहां भेदभाव करते हुए लगभग 3 घंटे तक बैठा कर रखा गया. इसके बाद सोनुआ थाना में मामला दर्ज किया गया.



