जमशेदपुर : मानगो में ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में मंगलवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस विशेष कैंप में आज नये लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन लिये गये, साथ ही लाइसेंस रिन्युअल के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए. यह कैंप अगले दो दिन तक चलेगा. जिन दुकानदारों/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का ट्रेड लाइसेंस अब तक नहीं बना है वे इस कैंप में आ कर अपना आवेदन जमा करा सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए निम्न दस्तावेदजो की आवश्यकता होगी
1. आधार कार्ड की छायाप्रति,
2. दुकान/व्यवसायिक प्रतिष्ठान का रेंट एग्रीमेंट
3. बिजली का बिल
4. अगर पार्टनरशिप फर्म है तो पार्टनरशिप डीड व कंपनी का पैन कार्ड (नीचे भी पढ़ें)
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए मानगो के जिन स्थानों पर कैंप का आयोजन किया जाना है उनमें डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में 2 मई से 4 मई, महेंद्र मैरिज हॉल में 5 से 8 मई तक, न्यू पुरुलिया रोड स्थित गुरुद्वारा संत कुटिया साहिब में 9 से 12 मई तक, अजूबा ब्रिज सिटी सेंटर मॉल के पास 13 से 15 मई तक शामिल हैं. इच्छुक दुकानदार उक्त तिथि को वहां पहुंच कर ट्रेड लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं. आज विशेष कैंप में नगर प्रबंधक निशांत कुमार एवं स्पैरो सॉफ्टटेक की टीम मौजूद रही.



