जमशेदपुर : नयी दिल्ली में 17 जुलाई को होने वाले इंटक वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए जमशेदपुर के कई नेतागण नयी दिल्ली रवाना हो गये है. नयी दिल्ली की बैठक में भाग लेने जाने वालों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, टिस्को ग्रोथ शॉप के टिस्को मजदूर यूनियन के महासचिव शिवलखन सिंह, टाटा पिगमेंट यूनियन के बिनोद सिंह समेत कई अन्य यूनियनों के लोग नयी दिल्ली रवाना हो गये है. इन लोगों ने रांची से उड़ान भरी. वे लोग 17 जुलाई को होने वाली बैठक में भाग लेने के बाद वापस लौट आयेंगे. सारे नेताओं के मंगलवार तक वापस जमशेदपुर आने की संभावना है. इंटक के मजदूर नेता वहां कोल्हान की समस्याओं पर विस्तार से अपनी जानकारी देंगे. इसके अलावा यहां के ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी टिप्पणी देंगे. इस दौरान इंटक की नयी रुपरेखा भी नयी दिल्ली में तय होगी.






