
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी ने एक बार फिर कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. शनिवार को ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह ने प्रेस लिखी एक कार को पकड़ा. कार की जांच करने पर उन्होंने पाया की कार की जांच पर ब्लैक फिल्म लगी हुई है. वहीं कार के अंदर जेएनएसी की पार्किंग रसीद भी दी. उन्होंने कार को जप्त किया और कार्यालय ले गए. कार की कागजातों की जांच करने पर कार का इंश्योरेंस फेल पाया गया वहीं कार का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नही है, कार का नंबर प्लेट भी काले रंग में है. इसको लेकर ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह ने बताया कि उन्हे सूचना मिली थी कि साकची मिनी बस स्टैंड के पास एक कार को पकड़ा गया है जिसमे प्रेस लिखा हुआ है. यह भी जानकारी मिली कि कार का युवक सब्जी वालों से पैसे भी वसूलता है पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि गाड़ी भी किसी और के नाम की है. गाड़ी के मालिक को बुलाया है. उनके आने के बाद यह भी पता चलेगा की गाड़ी असल में उनकी है या नही. फिलहाल कुल 4,500 रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है. गाड़ी को जब्त कर रखा गया है.




