
जमशेदपुर : झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर में हाई स्पीड गाड़ियों पर लगाम लगाया जायेगा. हाई स्पीड गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर के कई जगहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरा लगाया जायेगा. इसकी शुरुआत राजधानी रांची में की जा चुकी है, जहां 10 जगहों पर ऐसा कैमरा लगाया जा चुका है. इसके बाद अब जमशेदपुर में इस तरह का कैमरा लगाया जायेगा. रांची में नवंबर माह में इसको एक्टिव कर दिया जायेगा, जिसके बाद जमशेदपुर में भी ऐसे कैमरे लगाये जायेंगे. इसके अलावा इंटरसेप्टर गाड़ियों को भी यहां भेजा जा रहा है. वर्तमान में जमशेदपुर में एक इंटरसेप्टर यातायात पुलिस के पास है. स्पीड से भागने वाली गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए यह कदम उठाया जायेगा. स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरा लगाने के बाद जैसे ही तेजी से वाहनों से कोई गुजरेगा, यह कैमरा उसकी तस्वीर ले लेगा और फिर उसको उस फोटो के आधार पर रजिस्टर्ड नंबर के पते पर चालान भेज दिया जायेगा. इसको लेकर कार्रवाई फिर की जायेगी. रोड सेफ्टी के लिए यह एक अहम कदम होगा.






