जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना के समीप शुक्रवार को आदिवासी सुरक्षा परिषद का प्रतिनिधिमंडल भू माफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठा है. इस संदर्भ में पूर्व ही आदिवासी सुरक्षा परिषद के महानगर अध्यक्ष राम सिंह मुंडा के नेतृत्व में टेल्को थाना प्रभारी, डीसी, एसडीओ को ज्ञापन सौंपा गया है. वहीं कोई कार्रवाई नहीं होने पर एक दिवसीय टेल्को में शांतिपूर्व धरना दिया जा रहा है. इस संदर्भ में महानगर अध्यक्ष ने बताया कि सालगाझरी में आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए टाटा स्टील द्वारा जमीन आवंटन की गयी है, जिस पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जा करने की नियत से आये दिन बाधा डालने का प्रयास किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
उक्त जमीन पर जबरन टुसू मेला लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका साफ सफाई करने के नाम जमीन के अंदर बने आदिवासी पूजा स्थल का सेड को पूरी तरह से तोड़ दिया गया. इसके साथ ही आदिवासी आस्था का प्रतीक आदिवासी झंडा को उखाड़ कर फेंक दिया गया है. इस पर उनकी मांग है कि आदिवासी कला सांस्कृतिक स्थल पर किये गये नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने और भू-माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. इस पर सुनवाई नहीं होने पर आदिवासी समुदाय के लोगों ने टेल्को में धरना दिया है. धरने देने वालों में महानगर अध्यक्ष राम सिंह मुंडा के अलावा सबिता मुंडा, मालती हेम्ब्रम, शोभा रानी, फिलीक तिर्की, जनता सरदार, कार्तिक लकड़ा, रमेश बास्के समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.



